ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

BHU में ‘बीफ’ पर पूछा गया सवाल,शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग….

वाराणसी: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। एक ओर जहां आयुर्वेद संकाय के छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रर्दशन कर रहे हैं। फीस वृद्धि के खिलाफ भी स्टूडेंट्स आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में चल रहे सेमेस्टर परीक्षा में बीफ से संबंधित पूछे एक सवाल को लेकर बवाल मच गया है।

यूपी के सभी 17 मंडलों में लगेंगे रोजगार मेला….

15 अंक वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नंबर तीन में छात्रों से पूछा गया कि बीफ क्या है (What is Beef)? इसका वर्गीकरण करें। इसी को लेकर छात्र विरोध कर रहे हैं. यह प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को पत्र लिखकर जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

जौनपुर के लाल रोहित राव ने रौशन किया जिले का नाम, “जी बाइस्कोप” चैनल द्वारा किए जाएँगे सम्मानित….

पहले वीसी की ओर से कैंपस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं, अब बीफ को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। छात्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय हमेशा गो संरक्षण की बात करते रहे हैं। अब उन्हीं के विश्वद्यालय में बीफ के ऊपर सवाल किए जा रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कैंपस को हिंदू विरोध की फैक्ट्री बनाने की तैयारी की जा रही है।

कश्मीरी पंडित के बाद टारगेट किलिंग का शिकार हुए यूपी के दो मजदूर….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.