ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

दलित बहनों का रेप और हत्या मामला, पीड़ित परिवार को कांग्रेस से मिला चेक बाउंस…..

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दलित बहनों की रेप के बाद हत्या मामले में आर्थिक सहायता के रूप में कांग्रेस द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए हैं। जिसके बाद पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनका मजाक उड़ा जा रहा है। इसी के साथ पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए के मुआवजे, एक घर और सरकारी नौकरी का ऐलान हुआ। घटना के बाद से सभी राजनीतिक दलों – कांग्रेस, सपा, बीएसपी और दूसरी पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने फोटो खिंचवाते हुए आर्थिक मदद के नाम पर चेक दिए, साथ निभाने और न्याय दिलाने के वादे भी किए। वहीं परिवार का आरोप है अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को लिखित में आर्थिक मदद और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का भरोसा दिया था। इनमें 16 लाख रुपए तो पीड़ित परिवार को मिले थे, लेकिन प्रशासन ने लिखित में जो दिया था वह अभी तक नहीं मिला।

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान हाफ नेकेड हालत में सिगरेट पीने वाली महिला जज 3 महीने के लिए सस्पेंड….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.