ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

दिल्ली में आज “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल हुईं सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखी यह दिल को छू लेने वाली बात….

दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (Congress Parliamentary Party) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। इस दौरान एक फोटो शेयर करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर (Twitter) पर लिखा कि जो इनसे मोहब्बत मिली वहीं देश से बांट रहा हूँ। बता दें कि यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी (Kanyakumari) से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा (hiking) में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक (Karnataka) में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। सुबह में ब्रेक के लिए यात्रा के यहाँ आश्रम चौक पहुँचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा (Haryana) से दिल्ली (Delhi) में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर (Badarpur border) पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया।

सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरने से सेना के 3 अधिकारियों और 13 सैनिकों की हुई मौत…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.