ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

नेपाल विमान हादसे में मारे गए गाजीपुर के यात्रियों के परिजनों को अब तक पार्थिव शरीर नहीं मिला….

महाराजगंज: नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे में 72 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में विमान पर सवार 5 भारतीय नागरिकों की भी मौत हो गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चार युवक भी शामिल हैं। आपको बता दें यति एयरलाइंस का AT-72 विमान नेपाल के काठमांड़ू से पोखरा जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। इस विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और 1 फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

कड़ाके की ठंड के साथ दमघोंटू प्रदूषण की मार….

मिला जानकारी के मुताबिक लैंड़िग से कुछ समय पहले विमान में आग लग गई थी। वह लोग अकेले ही शवों को लेने के लिए पोखरा जा रहे हैं। जबकि पूर्व में प्रशासन द्वारा कहा गया था कि नेपाल से भारत शवों को लाने के लिए उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। विमान दुर्घटना में मृतक युवको के परिजनों की मांग है कि उनके साथ कोई सक्षम अधिकारी पोखरा जाए और उनकी मदद करे। उनके परिवार में कमाने वाला सिर्फ वही एक व्यक्ति था जिसका विमान हादसे में निधन हो गया है। इस कारण पूरे परिवार पर आर्थिक संकट भी आ गया है। जब से विमान हादसे में युवकों की मौत की खबर आई है तब से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.