ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अनुराग ठाकुर या सीआर पाटिल को बनाया जा सकता है यूपी बीजेपी प्रभारी….

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ा बदलाव दिख सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी से ताल्लुक रखने वाले दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। यूपी भाजपा के 3 से 4 ओबीसी नेताओं को भी राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया जा सकता है। अनुराग ठाकुर के नाम पर चर्चा है, क्योंकि उनको विधानसभा में विशेष तौर पर यूपी में नियुक्त किया गया था। चर्चा है कि मिशन 2024 को लेकर धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय किया जाएगा। वो हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में उन्हें वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है।

अखिलेश यादव तेलंगाना में केसीआर की रैली में शामिल होकर आज क्या संदेश देंगे…..

यूपी विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। जलगांव में जन्मे पाटिल का कर्मक्षेत्र वैसे सूरत रहा है। सीआर पाटिल लगातार तीन बार से नवसारी लोकसभा सीट जीतकर आए हैं। जुलाई 2020 में पाटिल को गुजरात बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था। बीजेपी से जुड़ने से पहले पाटिल गुजरात पुलिस की कांस्टेबल की नौकरी करते थे। तीसरी बार केंद्र में काबिज होने की तैयारी में जुटी भाजपा अपने सपने को साकार करने के लिए पार्टी प्रदेश की उन 14 लोकसभा सीटों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो उसके कब्जे में नहीं हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा की इन सीटों पर फोकस बढ़ाएगी. केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों के प्रवास बढ़ेंगे।

भाजपा सांसद वरुण गांधी के बगावती तेवर….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.