ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

रीतिक प्रथम, रिंशु द्वितीय आदित्य और आंचल को तृतीय पुरस्कार….

वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विभिन्न विभागों से 20 छात्र अंबेसडर मनोनीत किये गए

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय संकाय भवन के कान्फ्रेंस हाल में शुक्रवार को जी-20 के संबंध में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय था स्वास्थ्य पर्यावरण एवं आत्मनिर्भर भारत। इस अवसर पर रीतिक पांडेय प्रथम, रिंशु सिंह द्वितीय और आदित्य और आंचल सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर जी-20 की नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए 20 छात्र अंबेसेडर मनोनीत किए गए। छात्र उद्देश्य सिंह ने विषय प्रवर्तन किया। इस अवसर पर अंबेसेडर डॉ सुनील कुमार ने कहा कि दुनिया में भारत आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से ताकतवर हुआ है। इसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जी-20 का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत है। आनेवाले अतिथियों को हम अपने अच्छे होने का परिचय दें। अंबेसेडर डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि G20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक क्रमिक अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है।

रेलवे की नई तकनीक से ये टिकट अपने आप हो जाएंगे कंफर्म….

शुरुआत में जी-20 व्यापक आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित था, परंतु बाद में इसके एजेंडे में विस्तार करते हुए इसमें अन्य बातों के साथ व्यापार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार-विरोध शामिल किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में जज के रूप में डॉक्टर रसिकेश और डॉक्टर अनु त्यागी थी। संचालन हिदायत फात्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अशोक पांडेय, किशन जायसवाल, रिद्धि दूबे, सृष्टि विश्वकर्मा, महक सोनी, आदित्य जायसवाल अभय शिवांगी मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया

2 फरवरी को प्रयागराज में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.