ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

2 फरवरी को प्रयागराज में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार….

प्रयागराज : कुछ दिनों से विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 2 फरवरी को प्रयागराज में आगमन हो रहा है। प्रयागराज के यमुनापार के मेजा इलाके में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। दरबार में 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है, जिसको लेकर आयोजन समिति ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। जिसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तेजी से सुर्खियों में आ गए।

12 राज्य और 3750 किमी से गुजरी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा….

देशभर से उनके दरबार में आने वाली भक्तों की भारी भीड़ चर्चा का विषय बन गई। ऐसे में उनका चर्चाओं में आने के बाद यूपी का यह पहला दौरा होगा। लिहाजा हर कोई उनके कार्यक्रम को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहा है। आयोजन समिति के मुताबिक 29 जनवरी से मां शीतला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें 31 जनवरी को जागरण में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ शामिल होंगे। वहीं दो फरवरी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजेगा।

झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चाचा-भतीजे पर बोला हमला….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.