ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

शिवपाल के समर्थकों को तोहफा देंगे अखिलेश….

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पिछले हफ्ते जारी की गई लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पुरस्कार उन्हें मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत पर मिला है। शिवपाल के कद को अब सपा में और भी बढ़ाए जाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव चाचा शिवपाल को एक और बड़ी जिम्मेदारी देंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले चाचा शिवपाल भी सभी लोकसभा सीट के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे।

आसाराम को रेप केस में उम्रकैद की सजा….

वहीं शिवपाल के कुछ समर्थकों को प्रदेश कार्यकारिणी में अहम जगह दी जा सकती है। खास तौर पर शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को राजनीतिक रूप से अहम पद दिए जाने की संभावना है। इनमें अखिलेश यादव के अलावा प्रोफेसर राम गोपाल यादव (प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव) शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव जगह मिली है। धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

घर से बुरी आत्मा भगाने के नाम पर धर्म परिवर्तन का दबाव….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.