ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

घरेलू LPG सिलेंडर Rs 50 तो कमर्शियल 350 रुपये हुआ महंगा…..

आज से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपए महंगा हो गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 हुई। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें आज से प्रभावी मानी जाएगी।

Gonda के फुरकान अली ने AK-47 के साथ शेयर की तस्वीर…..

कीमत में ताजा बदलाव के बाद पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर 1201 रुपए, लेह में 1299 रुपए, आईजोल में 1260 रुपए, श्रीनगर में 1219 रुपए, कन्याकुमारी में 1187 रुपए, अंडमान में 1179 रुपए, रांची में 1160.50 रुपए, शिमला में 1147.50 रुपए, डिब्रूगढ़ में 1145 रुपए, लखनऊ में 1140.50 रुपए, उदयपुर में 1132.50 रुपए, इंदौर में 1131 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए, देहरादून में 1122 रुपए, चेन्नई में 1118.50 रुपए, आगरा में 1115.50 रुपए, चंडीगढ़ में 1112.5व रुपए, ​विशाखापट्टन में 1111 रुपए और अहमदाबाद में 1110 रुपए में जो आज से ही प्रभावी है।

इस बार तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 1769 रुपए में मिल रहा था। 1 जनवरी, 2023 को इस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि 1 मई 2022 को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत रिकॉर्ड 2355.50 रुपए पर थी।

सुल्तानपुर में वकीलों ने बनाई भगवाधारी माफिया की सूची…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.