ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

ऑस्ट्रेलिया में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़-फोड़…..

ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर होने वाले हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे। आये दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर तोड़फोड़ की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना शनिवार (3 मार्च) को तड़के सुबह की है। जब श्रद्धालु सुबह की पूजा के लिए आए थे।

गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयासः कुलपति…..

इस दौरान ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए. इस घटना के पीछे खालिस्तानी समर्थक बताये जा रहे हैं। बता दें कि दो महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर से जुड़ी यह चौथी घटना है। ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं की कुल आबादी 6.84 लाख है. यहां हिंदू तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। ये ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी का 2.7% हिस्सा है। ये आंकड़ें 2021 में हुए जनगणना के हैं। चीन के बाद विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है।

बमबाज गुड्डू के घर पर चला बुलडोजर…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.