ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

जौनपुर की खुशबू प्रजापति बनीं मिस यू पी क्वीन 2, आजमगढ़ की सोनल श्रीवास्तव बनीं मिसेज यूपी क्वीन….

जौनपुर। जौनपुर (Jaunpur) की खुशबू प्रजापति बनीं मिस यू पी क्वीन 2, आजमगढ़ (Azamgarh) की सोनल श्रीवास्तव बनीं मिसेज यूपी क्वीन जौनपुर नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट (Friends group trust) व जारा इवेंट (Zara Event) द्वारा आयोजित विमल छंगनलाल ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन 2023 का फिनाले संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि विधायक विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसु (Brijesh Singh Prinshu) विशिष्ट अतिथि, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह दिनेश टंडन माया टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जौनपुर , पप्पू रघुवंशी रमेश बरनवाल ने किया ।

ग्रैंड फिनाले से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑडिशन में सेलेक्ट होने के बाद 20 मिस 10 मिसेस फिनाले में जौनपुर लाया गया जिसमें खुशबू प्रजापति मिस यू पी क्वीन विनर सोनल श्रीवास्तव मिसेस यूपी क्वीन विनर रहीं। निर्णायक मंडल की श्रेणी में मुंबई (Mumbai) से टीवी स्टार कांची सिंह अभिनेता अभिनव कुमार मिस यू पी क्वीन सीजन वन की विनर तनु प्रिया सिंह परमार निर्णय लेने का कार्य किया। प्रतियोगिता चार चरण में आयोजित हुआ। पहला रैंप वॉक राउंड , दूसरा इंट्रोडक्शन राउंड , तीसरा गाउन राउंड , चौथा टैलेंट क्वेश्चन आंसर राउंड । इन सभी चीजों में शानदार प्रदर्शन से खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में मिसेज फर्स्ट रनर अप डॉक्टर प्रिया जौनपुर , सेकंड रनर अप उर्वशी किशोर , लखनऊ । वहीं मिस फर्स्ट रनर अप शैली मिश्रा सेकंड रनर अप काजोल सोनकर रही। परफॉर्मेंस ऑफ द डे सेजल सिंह रहीं। विजेता को 51000 कैश प्राइस ताज ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया । पूरे इवेंट की कोरियोग्राफी सागर शान ने किया। आयोजक मीनाज शेख सलमान शेख ने सभी का स्वागत किया ।

कांग्रेस ने कर्नाटक के युवाओं को दिया बेरोजगारी भत्ता देने का आश्वासन….

कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल मुंबई ने किया। इस अवसर पर विमल सेठ डॉ बीएस उपाध्याय, डॉक्टर संदीप पांडे, डॉ अजीत कपूर, निखिलेश सिंह , डॉक्टर चित्रलेखा सिंह , राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर एनके सिन्हा, डॉक्टर एनके सिंह, डॉ प्रशांत द्विवेदी अमित गुप्ता , डॉ विवेक श्रीवास्तव डॉक्टर , प्रियंवदा सिंह , डॉक्टर शैली मोहन , डॉ अंबर खान , डॉक्टर सैफ , ज्योति कपूर तस्नीम फातमा , डॉ राजेश चंद्रा अरुण त्रिपाठी , कमर हसनैन , दीपू राजकुमार सिंह , सरला महेश्वरी, ज्योति श्रीवास्तव , उर्वशी सिंह राहिल शेख , इमरान इराकी , संजय खान , विमल सिंह , राहुल सिंह, आशुतोष सिंह , ब्रह्मेश शुक्ला, विवेक सिंह , शशांक सिंह रानू व दीपक श्रीवास्तव के अलावा जिले व प्रदेश के गणमान्य लोग एवं प्रतिभागी और उनके परिवार के साथ-साथ सम्मानित टीम एवं ऑर्गेनाइजिंग टीम उपस्थित रही।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट निकली फर्जी…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.