ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

‘आदिपुरुष’ की रिलीज़ से पहले माँ वैष्णों देवी का आशीर्वाद लेने पहुँचे भूषण कुमार और ओम राउत….

जम्मूकश्मीर। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ बीते साल से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीजर जारी होते ही इसे लेकर इतना विवाद छिड़ा कि मेकर्स ने इसकी रिलीज को टाल दिया था। वहीं अब इसका इंतजार करने वाले फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता भूषण कुमार ने प्रमोशन कैंपेन शुरू करने से पहले एक मंगलकारी शुरुआत करते हुए माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत ने 30 मार्च, रामनवमी से शुरू होने वाले ‘आदिपुरुष’ प्रमोशन के लिए माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद मांगा। 16 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म मुख्य रूप से प्रभु श्री राम की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है। मां श्री दुर्गा द्वारा ब्रह्मांड के निर्माण और दुनिया की शुरुआत मानी जाती है। चैत्र नवरात्रि हिंदू संस्कृति में अत्यधिक महत्व रखती है।

रेप पीड़िता के मुकरने के बावजूद कोर्ट ने बेगुनाहों को दी सज़ा, जानें पूरा मामला…..

भूषण कुमार के पिता व फिल्म निर्माता व टीसीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार मां वैष्णो देवी पर बहुत आस्था रखते थे। वहीं अब उनके बेटे अपनी बिग बजट फिल्म के प्रमोशन कैंपेन मां का आशीर्वाद मांगने पहुंचे। यह फिल्म प्रभास, कृति सनोन, सनी सिंह और सैफ अली खान स्टारर है। यह एक समृद्ध और ऐतिहासिक भारतीय महाकाव्य रामायण को शानदार तरीके से पुनर्जीवित करती है। ‘आदिपुरुष’ ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी।

राहुल गाँधी के जेल जाने के पीछे‌ क्या है वजह जानें विस्तार से..?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.