ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अप्रैल व मई में उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD का आदेश है कि सावधान रहें लोग

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उसने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है।

आज घोषित कर दिया गया है बिहार बोर्ड का रिज़ल्ट, देखें पूरी प्रक्रिया….

’’ आईएमडी ने कहा, ‘‘2023 में गर्मी के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर और उत्तरपश्चिमी भारत तथा प्रायद्वीपीय क्षेत्र के दूरदराज हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है।

पाकिस्तान की गरीबी का अब हर क्षेत्र में दिखने लगा असर, 15 पायलट ने देश छोड़ा…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.