ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

पेरिस की गलियों में अब फ़र्राटा नहीं भरेंगे ई-स्कूटर, जानें आखिर क्यों लगानी पड़ी रोक..?

पेरिस के लोगों ने एक जमनत संग्रह में अपने शहर की सड़कों पर किराए पर मिलने वाले ई-स्कूटरों पर रोक लगाने के पक्ष में मतदान किया है। लिहाजा अब पेरिस की गलियों से 1 सितंबर, 2023 तक बैटरी से चलने वाले रेंटल स्कूटरों को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इस साल सितंबर में ही पेरिस को रेंटल ई-स्कूटर देने वाली तीन कंपनियों (डॉट, टीयर और लाइम) के कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो रहे हैं। पेरिस की सड़कों पर फिलहाल लगभग 15,000 ई-स्कूटर दौड़ रहे हैं। लेकिन पेरिस को इतना बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, उसके ये अहम कारण हैं। दरअसल, यह फैसला महीनों की गहन चर्चा के बाद लिया गया। आंकड़ों की मानें तो, पिछले कुछ सालों में ई-स्कूटर या ट्रॉटिनेट से जुड़ी दुर्घटनाओं की संख्या में खासा उछाल देखा गया है।

देश में फिर कोरोना से होने लगी मौतें, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों ने गंवाई जान…..

DW के मुताबिक, पेरिसवासियों के एक जनमत संग्रह में जहां कुल 89 फीसदी मतदाताओं ने प्रस्तावित प्रतिबंध का समर्थन किया, वहीं 11 फीसदी ने इसका विरोध किया। हालांकि, 1.3 मिलियन योग्य मतदाताओं में से केवल 7 प्रतिशत लोगों ने ही जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। ई-स्कूटर बैन करने को लेकर जनमत संग्रह के परिणाम घोषित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए, पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने कहा, “पेरिसवासियों ने रेंटल ई-स्कूटर रखने के खिलाफ बड़े पैमाने पर अपनी राय दी है”। उन्होंने कहा, “लोगों ने हमें एक बहुत स्पष्ट रोडमैप दिया है और हम उनके फैसले का पालन करने जा रहे हैं।” गौरतलब है कि 2018 में ई-स्कूटर आने के बाद पेरिस यूरोप के पहले शहरों में से एक बन गया जिसने इन्हें उपयोग में लाया था।

इन 4 खिलाड़ियों पर करोड़ों उड़ाकर बुरी फंसी IPL टीमें, बन चुके हैं सिरदर्द…!

कारों के विकल्प के रूप में देखे जाने वाले इन ई-वाहनों को यूजर्स मोबाइल ऐप की मदद से कहीं से भी ले और छोड़ सकते हैं। हालांकि, ट्रोटिनेट (रेंटल ई-स्कूटर) जल्द ही मुश्किल को कारण बन गए। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में कहा गया कि पेरिस के लोगों ने कई शिकायतें की कि ये ई-स्कूटर ट्रैफिक के लिए खतरा हैं। इसी साल जनवरी में, मेयर हिडाल्गो ने पेरिस की सड़कों पर ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाने के लिए जनमत संग्रह की घोषणा की थी। रिपोर्टों के अनुसार, शहर के 1.38 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं में से 1,03,000 से अधिक लोगों ने अपने मतपत्र डाले और उनमें से अधिकांश ने पेरिस से ई-स्कूटरों को हटाने का समर्थन किया।

सूरत कोर्ट से जमानत मिलने पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, ट्वीट कर लिखा- सत्य मेरा अस्त्र है..!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.