ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

हनुमान जयंती को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी; जानें क्या कहा..?

रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को देखते हुए सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि कल 6 अप्रैल को पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। गृह मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट किया, “गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव को शिक्षा भूषण सम्मान…..

” राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हनुमान जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। दिल्ली पुलिस के जवानों ने हनुमान जयंती से एक दिन पहले आज बुधवार को जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद हैं। बता दें कि पिछले साल जहागीरपुरी क्षेत्र के जी ब्लॉक में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी।

स्मार्ट क्लास से हो रहे हैं, बेसिक के छात्र स्मार्ट…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.