ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

विराट कोहली फिर बने RCB के कप्तान, मैच से पहले लिया गया बड़ा फैसला…..

आईपीएल 2023 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन टॉस के वक्त हर कोई तब हैरान रह गया जब विराट कोहली कप्तान के रूप में टॉस करने के लिए मैदान पर नजर आए। साल 2021 के बाद से आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले विराट एक साल के बाद टीम की कमान संभाल रहे हैं। विराट कोहली को कप्तान के रूप में देख उनका हर फैन खुश हो गया और सोशल मीडिया पर विराट का नाम ट्रेंड होने लगा। विराट कोहली को पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मैच में कप्तान इंपैक्ट प्लेयर के नियमों के कारण बनाया गया है। फाफ डु प्लेसिस प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं, लेकिन वह दूसरी पारी में इंपैक्ट प्लेयरों के नियमों के कारण बाहर जा सकते हैं।

‘OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान आरती करने नहीं जातीं’, महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान…..

यही कारण है कि विराट इस मैच में कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। विराट कोहली ने जब से कप्तानी छोड़ी है तब से वह किसी टीम के कप्तान नहीं बने हैं। ऐसे में विराट और उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ी बात है। विराट कोहली ने बतौर कप्तान आरसीबी के लिए कुल 140 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 64 मैच जीते हैं वहीं 69 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने भी अपनी कप्तान बदला है। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सैम करण कप्तानी कर रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन इंजरी के कारण इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उन्हें रेस्ट पर ही रखा गया है।

हरीश रावत और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात, बड़ा खेल खेलने की तैयारी में कांग्रेस…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.