ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मुस्लिम ग्राम प्रधान ने मंदिर से झंडा उतारकर लगा दिया इस्लामिक झंडा, VIDEO सामने आने के बाद हुई ये कार्रवाई……

बरेली। यूपी के बरेली से धार्मिक भावनाएं आहत करने का एक मामला सामने आया है। यहां के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

“…उसे कुत्ते की मौत मारेंगे” टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर की गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी Facebook पोस्ट….

बरेली जिले के भोजीपुरा थाने की पुलिस ने ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की थी। बरेली पुलिस की सोशल मीडिया टीम से एक वीडियो भोजीपुरा पुलिस को भेजा गया, जिसकी भोजीपुरा थाने के एक उप निरीक्षक द्वारा जांच की गई। जांच में पता चला कि गुड्डू के मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।

इसके बाद भोजीपुरा थाने के उपनिरीक्षक मोदी सिंह की ओर से गुड्डू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावना आहत करना) 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 67 आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्‍होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को बैकुंठापुर फाटक के पास से ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने भी पुलिस पूछताछ में भड़काऊ पोस्ट साझा करने की बात स्वीकार की है।

Met Gala 2023 से प्रियंका चोपड़ा का लीक हुआ फनी वीडियो, देख हो जाएंगे लोटपोट….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.