ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

यूपी के बरेली में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत, 4 घायल…..

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से 20 किलोमीटर दूर फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड गांव के पास एक फैक्ट्री में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भीषण आग के चलते गोदाम में काम कर रहे 4 मजदूर फंस गए और उनकी जलकर मृत्यु हो गई। हादसे में मारे गए 3 मजदूरों की पहचान 25 साल के अनूप, 32 साल के अरविंद कुमार मिश्रा और 27 साल के राकेश के रूप में हुई है। एक अन्‍य मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सिंह ने बताया कि 4 अन्य मजदूर पप्पू सिंह, बबलू, जितेंद्र और देशराज आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संजू सैमसन और नितीश राणा के लिए आज करो या मरो का मैच, जानिए कैसी होगी प्‍लेइंग इलेवन…..

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। द्विवेदी ने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में फोम के गद्दे, प्लास्टिक का फर्नीचर और फोम का अन्य सामान तैयार होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार देर शाम को शार्ट सर्किट से वहां आग लग गई और तेजी से फैल गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आग की खबर पा कर पहुंचे फैक्ट्री के प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और उन्हें आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया।

दिल्ली में केजरीवाल ही ‘बॉस’, LG का कद घटा, जानें सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले पर क्या बोले सीएम…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.