ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मुंबई-सौराष्ट्र से केरल तक समुद्र में उठ रहीं डरावनी लहरें, PM Modi करेंगे बैठक…..

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय रविवार को गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया है और यह भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर सात राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में इसका ज्यादा असर देखा जाएगा। इसे लेकर गुजरात में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट को बदलकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बिपरजॉय को लेकर आज पीएम मोदी भी खास बैठक करने वाले हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारत में समुद्र के पश्चिमी तट पर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर केरल तक तटीय इलाके में समुद्र में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं और हवाओं की गति बढ़ती जा रही है।

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किया बड़ा ऐलान, एमपी की जनता को दी 5 गारंटी, जानें डिटेल्स…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.