ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भदोही : स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सुधार जल्द नही हुआ तो करूंगा भूख हड़ताल -डीएम सिंह गहरवार

राज्यपाल को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

युवा नेता डीएम सिंह गहरवार ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

भदोही । आज जिलाधिकारी कार्यालय पर युवा समाजसेवी डीएम सिंह गहरवार ने अपने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जाकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमे मुख्य रूप से सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के निर्माण से संबंधित तथा जिले की मूल भूत स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार की मांग करते हुए कहा की जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरी की जाय अन्यथा हम हजारों युवाओं के साथ भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे ,इस मौके पर मुख्य रूप से शुशील पाठक ,शिव नरेश यादव,किशन सिंह,शशि पासी,मनीष,प्रभाकर सिंह,महेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

#Atinews

#मेराभदोही

रिपोर्टर : रमाकान्त यादव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.