ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

प्रियंका ने मांगा मंत्री का इस्तीफा….

लखीमपुर/लखनऊ. लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद से उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है और विपक्षी दलों ने राज्य की भाजपा सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना का स्वत: संज्ञान लिया है. अदालत ने इस मामले में आज सुनवाई करने का फैसला किया जिसमें किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे.

टाइट जींस पहनने वाले हो जाएँ सावधान, वरना इनकी तरह आप भी हो सकते हैं ICU में एडमिट

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी व उनकी बहन प्रियंका गाँधी को मिली लखीमपुर जाने की इजाज़त

उधर सोनभद्र पुलिस ने झारखंड सीमा पर स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और आधा दर्जन विधायकों को लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है. अधिकारियों ने कहा कि नेताओं ने सीमा पर हंगामा किया, जिससे सोनभद्र और झारखंड के दोनों ओर दो किलोमीटर से अधिक का ट्रैफिक जाम हो गया.

दिग्विजय सिंह ने की गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.