ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बेमौसम बारिश से किसान बेहाल, तिल्ली, मूँगफली, उड़द, धान और मक्के की फसल हुई पूरी तरह से बर्बाद….

हरदोई। हरदोई (Hardoi) जिले में प्रकृति के कहर से किसान फिर बर्बाद हुआ है। बेमौसम बारिश ने उड़द, तिल्ली, मूँगफली, धान और मक्के की फसल बर्बाद कर दी है। बारिश इतनी तेज हुई है कि खेतों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो खेत में कटी पड़ी फसलें (crops) भी सड़ सकती हैं।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, यूपी सरकार की तरफ़ से कोर्ट ने माँगी रिपोर्ट….

बारिश से सबसे ज़्यादा नुकसान उड़द और तिल्ली को हुआ है। जिले में बड़ी संख्या में किसान उड़द और तिल्ली (spleen) की खेती करते हैं। इसका कारण यह है कि इन फसल में लागत बहुत कम आती और मुनाफ़ा खूब होता है। सधई बेहटा गाँव निवासी किसान सुंदरलाल ने बताया कि उन्होंने 22 बीघे में उड़द बोई थी और जैसे ही कटाई शुरू की बारिश शुरू हो गई।

चुनाव आते ही कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी, प्रियंका के सलाहकार हरेंद्र मलिक व पार्टी उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने दिया इस्तीफ़ा

भारी बारिश के कारण अब वह सड़ने की कगार पर पहुँच चुकी है। सिब्बपुरवा गाँव के किसान राजेश सिंह का कहना है कि उन्होंने 6 एकड़ में उड़द (urad) बोई है, जो लगातार हो रही बारिश में पूरी तरह से खराब हो चुकी है। पौधे पीले पड़कर सड़ने लगे हैं। अब फ़सल का बचना मुश्किल है।

शौचालय में गिरने के कारण हुई पोते की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके दादा, उनकी भी मौत

वहीं, बावन गाँव निवासी धीरेन्द्र और राजेन्द्र आदि किसानों (farmers) ने बताया कि उन्होंने तिल्ली की खेती की। जिसमें लागत ज़्यादा नहीं आती और बढ़िया मुनाफ़ा होता है, लेकिन बारिश ने फ़सल को बर्बाद कर दिया। किसानों ने माँग की है कि उड़द और तिल्ली की खराब हुई फ़सल का सर्वे (survey) कर उन्हें मुआवज़ा (compensation) दिया जाए।

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत की ख़बर, रोजगार मेले का किया गया आयोजन….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.