ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

फूलगोभी की सब्जी खाने से पिता-पुत्र की हुई मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम….

फ़र्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फ़रुर्खाबाद (Farukhabad) जिले में आलू और फूलगोभी से बनी डिश खाने से कथित तौर पर दो लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान इरशाद (45) और उनके बेटे लल्ला (छह) के रूप में हुई है। परिवार के तीन सदस्यों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शनिवार देर रात राजेपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़िया गाँव में हुई।

यमुना का पानी बुरी तरह से हुआ प्रदूषित, 91 नालों का गंदा पानी होता है यमुना में समाहित

इरशाद और उनके परिवार ने रात का खाना खाया जिसमें फूलगोभी और आलू की डिश शामिल थी। करीब आधे घंटे के बाद परिजन उल्टी (vomiting) करने लगे। इरशाद, माजिद, बेटियों मजीदा और साजिदा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे छोटे बेटे लल्ला को भी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इरशाद और लल्ला को मृत (dead) घोषित कर दिया गया। जबकि साजिदा, मजीदा और माजिद की हालत नाज़ुक (serious) बताई जा रही है।

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दीपावली पर देंगे 52 सौ करोड़ का गिफ़्ट….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.