देवरिया के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का हार्ट अटैक से निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर….
उत्तर प्रदेश। देवरिया (Deoria) की गौरीबाजार सीट से पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का बुधवार की रात हार्ट अटैक (heart attack) से निधन हो गया। अचानक हुए उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। वह वर्ष 2007 से 2012 तक विधायक (MLA) रहे। मूल रूप से गौरीबाजार ब्लाक के असनहर गाँव निवासी प्रमोद सिंह सामान्य परिवार से थे।
पटाखे जलाने की मामूली सी बात पर हुई झड़प, एक की मौत….
शिक्षा के बाद वह व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई (Mumbai) चले गए। अपनी मेहनत से उन्होंने मुंबई में अपना बड़ा व्यवसाय खड़ा कर लिया। व्यवसाय खड़ा करने के बाद वह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हो गये। 2005 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आजमगढ़ में फ़र्जी SDM ने मिठाई दुकानदार मालिक को लगाया 14 हज़ार का चूना….
2007 में हुए विधानसभा चुनाव में वह गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव पर लड़े और पहली बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार (BSP government) में उनकी अच्छी पकड़ रही। 2011 में हुए परिसीमन में गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र समाप्त हो गया तथा उसका अधिकांश हिस्सा देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में आ गया।
अखिलेश का पत्रकारों से बयान, पिता के जन्मदिन पर चाचा को देंगे कोई बड़ा तोहफ़ा….
2012 का विधानसभा चुनाव वह देवरिया सदर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2012 के चुनाव के बाद वह अपने व्यवसाय (business) में लग गए।
गौतमबुद्धनगर से सांसद के घर का घेराव करने के आरोप में 600 किसानों पर दर्ज हुई प्राथमिकी….