मौसम विभाग ने यूपी में बदली व बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, तापमान में हो सकती है गिरावट
उत्तर प्रदेश। दिन में कड़ाके की ठण्ड, बदली और बरसात (rain) के लिए तैयार रहिए। यूपी (UP) में छह जनवरी से मौसम (Weather) बदलने जा रहा है। दिन में तापमान (temperature) में गिरावट (fall) होगी। वहीं रात का पारा कुछ चढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बदली और बरसात का अलर्ट जारी किया है।
दो व चार पहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की बढ़ाई गई समय सीमा
कुछ स्थानों पर ओले (hail) भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। छह और सात जनवरी को बदली के साथ बूँदाबांदी (drizzle) हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद आठ और नौ जनवरी को बरसात की संभावना नहीं जतायी गयी है। हाँ, बदली रहेगी। दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा और चटख धूप (bright sun) रहेगी।
सीएम योगी ने सोमवार शाम की टीम-9 की बैठक, कहा जीनोम सिक्वेंसिंग के साधनों में की जाए बढ़ोत्तरी