मौसम का बदला मिज़ाज, लखनऊ में कोहरा नहीं ले रहा छँटने का नाम
लखनऊ। लखनऊ (Lucknow) की सुबह कोहरे और गलन के साथ हुई। सुबह कोहरा (fog) इतना घना था कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कई इलाकों में 10 मीटर दूर भी साफ नहीं दिख रहा था। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर राज्य में दिखने लगा है। पश्चिम क्षेत्र में कई इलाकों में बारिश भी हुई।
यूपी में सपा नेता की चुनाव प्रचार से लौटते समय गला रेतकर कर दी गई हत्या
अमौसी मौसम केन्द्र (Amausi Meteorological Station) के अनुसार लखनऊ में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश (rain) भी हो सकती है। हाड़ कँपाने वाली ठंड (Cold) की वजह से सुबह पार्कों में सैर करने वालों की संख्या बेहद कम रही। अधिसंख्य लोग घरों में दुबके रहे। शहरी क्षेत्रों (urban areas) में रात से ही कोहरा हो गया था। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक गया फिर नीचे आने लगा।