यूपी में हर दिन तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, 4,901 नए मरीज आए सामने और 26 रोगियों की हुई मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) के 4,901 नए मरीज सामने आये जबकि इसी दौरान 26 रोगियों की मौत (death) हो गई। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य (state) में कोविड-19 से 26 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,233 हो गई है और 4,901 ताजा मरीज (patients) मिलने के बाद अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,24,200 हो गई है।
बुलेटिन (health bulletin) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ (Lucknow) से तीन, गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar), कानपुर नगर (Kanpur Nagar), हरदोई (Hardoi), पीलीभीत (Pilibheet), गोंडा (Gonda) से दो-दो तथा लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri), मेरठ (Meerut), गोरखपुर (Gorakhpur), बिजनौर (Bijnaur), मुजफ़्फ़रनगर (Mujaffarnagar), देवरिया (Deorial, फतेहपुर (Fatehpur), महाराजगंज (Maharajganj), जौनपुर (Jaunpur), बलिया (Ballia), चंदौली (Chandauli), महोबा (Mahoba) और उन्नाव (Unnaon) जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
राज्य सरकार (State Government) का कहना है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में बीमारी से 12,263 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक कुल 19,53,769 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बयान के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीज 47,198 हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 1.78 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण (test samples) किया गया है, जबकि अब तक 9.96 करोड़ से अधिक नमूनों की कोरोना जाँच (Corona test) की जा चुकी है।