ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भारत बंद की वजह से नोएडा बॉर्डर पर लगा 2 KM लंबा जाम….

नोएडा: नोएडा में लगे हुए लंबे ट्रैफिक जाम की जानकारी देते हुए नोएडा ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने बताया कि दरअसल दिल्ली के बॉर्डर पर एक एक वाहन की चैकिंग की जा रही है, इसके बाद ही वाहन को दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है. इस वजह से नोएडा में सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है, ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने जानकारी दी है कि फिलहाल नोएडा गेट से जीआईपी मॉल तक जाम लग गया है, महामाया पर यह जाम लगभग 2 किलोमीटर लंबा है. इस रूट को डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, जनता से कहा आपके चुने नेता ने तो बीच मझधार में ही छोड़ दिया आपका साथ….

बॉर्डर एरिया में सुरक्षा के इंतजाम ज्यादा चाक चौबंद हैं. एक ओर जहां बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग हो रही है वहीं इस चेकिंग कि वजह से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम भी लग गया है. बता दे भारत बंद के दौरान बहुत से लोग दिल्ली की ओर कूच कर सकते हैं इसको देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है।

सोशल मीडिया पर भारत बंद की अफ़वाह को देखते हुए पुलिस ने वाराणसी को छावनी में किया तब्दील

गौतमबुद्धनगर में 30 जून तक धारा 144 लागू है. वहीं इस मामले में नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी कानून व्यवस्था ने भी लोगों से शांति बनाए रखने कि अपील की है. प्रदर्शन की आड़ में हिंसा करने वाले और कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को चेतवानी भी दी है।

अग्निपथ का देश में अब भी दिख रहा असर: हिंसक घटनाओं के चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनें की गईं रद्द

Get real time updates directly on you device, subscribe now.