ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी….

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरु हो गया है। मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में मानसून के आगमन की भविष्यवाणी भी कर दी है।

राजधानी दिल्ली व आसपास के कई जगहों पर आज दोपहर झमाझम बारिश हुई। मुंबई में भी भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को सीजन की पहली भारी बारिश हुई थी वहीं सोमवार को भी शहर में मूसलाधार बरसात हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार, 21 जून यानी आज भी मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।

अखिलेश का BJP को अग्निवीर चैलेंज….

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मुंबई और ठाणे में 21 जून तक बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी से घरों से बाहर निकलने की सलाह भी दी थी। इन राज्यों में होगी भारी बारिश स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा सहित मुंबई, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में बारिश की संभावना है।

अपर्णा यादव और सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मारने की मिली थी धमकी , अब बड़ा खुलासा….

वही कोलाबा में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि बोरीवली में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक शहर में 21 जून से 24 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

भारत बंद की वजह से नोएडा बॉर्डर पर लगा 2 KM लंबा जाम….