ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

विकास दुबे की छाया से नहीं उबर पा रहा बिकरू गांव….

कानपुर: बिकरू कांड को भले ही 2 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन विकास दुबे के खौफ का अंत नहीं हो पाया है. इसी खौफ के चलते बिकरू और आस-पास के गांवों का विकास रुका हुआ है। इसी क्रम में बिकरू गांव की प्रधान और क्षेत्र के दो अन्य प्रधानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि विकास दुबे का कथित भांजा रिषभ दुबे क्षेत्र में लेखपाल है। वह प्रधानों की बात नहीं सुनता और अपनी मनमानी करता है. इस वजह से क्षेत्र का विकास कार्य थम गया है।

प्राध्यापक छात्रों के साथ एकदिवसीय अनशन पर बैठे….

2 जुलाई 2022 की रात बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे ने गुर्गों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग कर विकास और उसके गुर्गो ने तत्कालीन सीओ बिल्लौर सहित आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी थी। बाद में विकास दुबे और उसके 5 साथी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे. जिसके बाद हुए ग्राम प्रधान चुनाव में बिना खौफ के प्रधान चुने गए।

वैज्ञानिकों को मिला 1 करोड़ साल से ज्यादा पुराना Fossil….

बिकरू ग्राम प्रधान मधु गौतम ने बताया कि क्षेत्र का लेखपाल ऋषभ दुबे विकास दुबे का भांजा लगता है। वह अपनी नौकरी ठीक से नहीं करता. ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वही कीरतपुर गांव के ग्राम प्रधान मुकेश ने कहा कि लेखपाल की सुनवाई न करने के चलते गांव के विकास के काम नहीं हो पा रहे हैं।

देश की पहली रैपिड ट्रेन पटरी पर उतरी, दिल्ली से साहिबाबाद के बीच….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.