ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की है अहम भूमिका,समझिए वोटों का गणित….

राष्ट्रपति चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने एनडीए की ओर से आज यानी 24 जून को नामांकन दाखिल किया। वहीं, यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है।

अब इन दो देशों के बीच शुरू हो सकता है युद्ध!

समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है। विपक्ष उम्मीदवार की दावेदारी मजबूत करने के लिए सपा प्रमुख ने शुक्रवार को सपा और सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों की एक बैठक बुलाई. जिससे विपक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग कराई जा सके। साथ ही चुनाव मे क्रॉस वोटिंग न हो इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

हाईकोर्ट ने लगाई हेड कांस्टेबलों को सिविल पुलिस से सशस्त्र बल में तबादले पर रोक….

देश भर में लोकसभा और विधानसभा सदस्यों के कुल वोट 10,86,431 हैं। इसमें से 14.86 प्रतिशत वोट यूपी के पास हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 64 सांसदों के मतों के बूते द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,083 मत मिलेंगे। यहां के एक विधायक का मूल्य 208 वोट है।

आजमगढ़-रामपुर के लिए वोटिंग जारी….

इस हिसाब से 403 में से भाजपा गठबंधन के 273 विधायकों का मत मूल्य 56,784 है जबकि सपा गठबंधन के 125 विधायकों का मत मूल्य 26,000 है। 80 लोकसभा सदस्यों के मतों का मूल्य 56,000 और 31 राज्यसभा सांसदों का मत का मूल्य 21,700 है। इसमें से भाजपा गठबंधन के 64 लोकसभा सदस्य होने के कारण उनका मत मूल्य 44,800 है। भाजपा के 25 राज्यसभा सांसदों का मत मूल्य 17,500 है। इस प्रकार द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,084 मत मिलेंगे।

बुर्के में 2 करोड़ की चरस छुपाकर तस्करी के लिए निकली थी महिला….