ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

कोरोना टीकाकरण के मामले में UP अव्‍वल…..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए बेहतरीन रणनीति के तहत काम कर रही है। जिसका परिणाम है कि योगी सरकार ने रविवार को टीकाकरण में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यूपी में 16 करोड़ से अधिक टीके की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। यूपी में 33 करोड़ 92 लाख से अधिक टीके की डोज देने के साथ ही टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों की तुलना में पहले पायदान पर अपना स्‍थान बनाए हुए है।

प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का ही असर है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में अस्‍पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या न के बराबर है। राज्य में योग्य वयस्क आबादी के 100 प्रतिशत को टीके की पहली डोज व करीब 99 फीसदी आबादी पूरी तरह से टीके की डोज दी चुकी है। सं‍क्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं सरकार की ओर से पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्‍धता, टेस्‍ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है।

प्रदेश में 33,92,79,038 टीके की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 17,54,89,656 को पहली डोज और 16,02,66,806 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक यूपी में 35,22,576 को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। राज्य में अब तक 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को 2,60,80,643 से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है और 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को 1,37,51,108 से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.