ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अक्टूबर, 2022 से पहले खरीदे गए टायर के साथ नहीं चला पाएंगे गाड़ी….

शनिवार को गुजरात के डांग जिले (Dang District, Gujarat) में 50 लोगों को ले जा रही एक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई. हादसे के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दर्दनाक हादसे (Road Accident) में दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने की वजह से वह बेकाबू हो गई थी, जिसके बाद वह खाई में जाकर गिर गई। टायर की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार मोटर व्हीकल एक्स में कुछ जरूरी बदलाव करने जा रही है। लेकिन सरकार अब ऐसे हादसों को रोकने के लिए कुछ जरूरी और बड़े कदम उठाने जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट में होने वाले संशोधन में टायरों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत टायरों के डिजाइन को और ज्यादा प्रभावशाली बनाया जाएगा, ताकि सड़क हादसों पर काबू पाया जा सके।

फीट से ज्यादा ऊंची कांवड़ पर रहेगी रोक….

1 अक्टूबर, 2022 से मिलने लगेंगे नए डिजाइन के टायर

नए नियम लागू होने के बाद आपको 1 अक्टूबर, 2022 से नए डिजाइन के टायर मिलने शुरू हो जाएंगे। इतना ही नहीं, 1 अप्रैल 2023 से आपको अपनी गाड़ियों में नए डिजाइन के टायर लगाना जरूरी हो जाएगा. हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि पुराने टायर के साथ गाड़ी चलाने को लेकर क्या नियम होंगे। इसके साथ ही उन लोगों का क्या होगा, जिन लोगों ने अभी हाल-फिलहाल में ही अपनी गाड़ी के टायर बदलवाए हैं।

इतिहास की सबसे बड़ी गड़बड़ी; डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल….

AIS के 3 मानकों पर आधारित होगा टायर का डिजाइन

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक टायरों को लेकर नए नियम लागू होने के बाद दूसरे देशों से घटिया क्वालिटी के टायर नहीं आ पाएंगे। नए टायर, पुराने टायर के मुकाबले मजबूत होंगे, जिनकी क्वालिटी शानदार होगी। इसके अलावा, ये पुराने टायरों के मुकाबले सड़क पर बेहतर पकड़ यानी ग्रिप बना सकेंगे। नए टायर, AIS यानी ऑटोमोटिव इंडियन स्टैंडर्ड के मानकों- रोलिंग रेजिस्टेंस, वेट ग्रिप और रोलिंग साउंड एमिशंस पर आधारित होंगे।

प्रयागराज में लिखी गई थी माफिया मुख्तार के यूपी से पंजाब जेल जाने की पटकथा….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.