ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

सहारनपुर जिला जेल में पाए गए 24 कैदी… 23 पुरुष और 1 महिला शामिल HIV+….

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला जेल में 24 कैदियों के HIV+ होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक महिला और 23 पुरुष शामिल हैं। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 जून से 21 जून तक एक जांच शिविर लगाया गया था। इस कैंप में 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को दे दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि सहारनपुर जिला जेल में एक मेडिकल जांच कैंप लगाया गया था। यह एक एनजीओ द्वारा लगाया जाता है, जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है। इन रोगियों में 23 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। नशे के चलते इनकी गिरफ्तारी हुई थी और यह अधिकांश कैदी गंगोह, बेहद, देवबंद और मिर्जापुर के हैं।

बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई….

ये कैदी 5 से 7 महीने के अंतराल में जेल लाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग अब इन कैदियों के परिवारों की जानकारी लेकर उनसे सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है। जेल में 9 बैरक हैं और 523 कैदियों की क्षमता रखते हैं, लेकिन 2200 से ज्यादा कैदी इस जेल में कैद हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर पहले से ही 5 कैदियों का एड्स का इलाज चल रहा है। फिलहाल, इन कैदियों में यह वायरस कैसे फैला है, इस बारे में जांच अवश्य की जा रही है। वहीं, जिला जेल प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

गंगा नहाने गए दो लोग डूबे, एक बच्चे की मौत….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.