ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

4 साल बाद विदेश से लौटा था पति, पड़ोसी संग में प्यार में पड़ चुकी पत्नी ने ले ली जान….

हजारीबाग के टाटीझरिया के मुरूमातु में एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले अविवाहित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एएसआई अरविंद साव एवं टाटीझरिया पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर जिला जेल में पाए गए 24 कैदी… 23 पुरुष और 1 महिला शामिल HIV+….

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे आपसी झगड़े में पत्नी अंजू देवी (30 वर्ष) ने अपने प्रेमी बालवीर तूरी (26 वर्ष) पिता स्व उमर तूरी को अपने घर पर बुलाकर उसके साथ मिलकर अपने पति भीम तूरी (32 वर्ष) पिता स्व दुखन तूरी को सिलवट से माथे पर वार हमला कर दिया।इस घटना की सूचना ने सबको हतप्रभ कर दिया। इधर दारू थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को इस घटना की सूचना ग्रामीणों और चौकीदार ने दी।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 15 दिन पहले ही ओमान से लौटा था भीम।

बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई….

मृतक की पत्नी अंजू का प्रेम पड़ोस में रहनेवाले अविवाहित युवक बालवीर के साथ कई वर्षों से चल रहा था। इन दोनों के लव स्टोरी में पति विलन बन गया था। भीम 15 दिन पहले ही चार साल के बाद ओमान से लौटा था। इस दौरान महिला शादीशुदा होने की वजह से बंधंन में बंधी हुई थी, जिससे वह तंग आ चुकी थी। प्रेमी से छुप-छुपकर प्यार काफी मुश्किल हो गया था। महिला का एक 12 वर्ष का बेटा सन्नी तूरी है। महिला का कहना था कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। टाटीझरिया पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इसकी जांच जारी है।

गंगा नहाने गए दो लोग डूबे, एक बच्चे की मौत….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.