ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अलीगढ़ के कॉलेज में नौकरी करता है ये लंगूर, मिलती है 9 हजार रुपये सैलेरी….

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बंदरों के आतंक से परेशान होकर धर्म समाज महाविद्यालय के कैंपस में लंगूर के फोटो लगवाए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि बंदरों को डराने के लिए एक लंगूर भी कैंपस में रख गया है। लंगूर को हर महीने बकायदा 9000 रुपये सैलरी दी जाती है। अब तक बंदर दर्जनों छात्र-छात्राओं पर हमला कर चुके हैं। बंदरों के आतंक को देखते हुए प्रिंसिपल ने नगर निगम को पत्र लिखा है। मामला गांधी पार्क थाना इलाके के धर्म समाज महाविद्यालय का है।

जौनपुर के 750 सरकारी स्कूलों में होगा यह बड़ा परिवर्तन,होंगे स्मार्ट….

यहां नगर निगम की नाकामी के चलते बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि महाविद्यालय के दर्जनों छात्रों पर हमला कर घायल कर दिया गया। प्रिंसिपल राजकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि लंबे समय से कॉलेज कैंपस में भारी तादाद में बंदर इकट्ठा होकर आते हैं। इस दौरान खूंखार बंदर बच्चों की पढ़ाई को भी डिस्टर्ब करते हैं। उनके खाने पीने की चीजें भी छीन ले जाते हैं। इन घटनाओं को देखते हुए हम लोगों ने कॉलेज कैंपस में 10 जगह लंगूर के फोटो लगवा दिए हैं। इसके अलावा एक लंगूर को भी कॉलेज में रख दिया है। जिसको सैलेरी भी दी जा रही है।अब वहां बंदर नहीं आते हैं।

अब कैदी बन संस्कार सीखेगा मां का लाडला….

प्रिंसिपल राजकुमार वर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा एक पत्र भी नगर निगम के अधिकारियों को लिखा जा रहा है। जिससे नगर निगम के लोग भी लंगूर पकड़वाने में मदद करें। वहीं, छात्र-छात्राओं का कहना है कि हम लोग कैंटीन में कुछ भी खाते हैं, तो बंदर आकर हाथ से छीन ले जाते हैं. हमारे कई साथियों पर बंदरों ने हमला भी किया है। स्टूडेंट्स ने नगर निगम से मांग कि है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ा जाए। ताकि पढ़ाई में बाधा ना आ सके।

कक्षा एक में पढ़ने वाले मासूम के खिलाफ दर्ज की FIR, पैसे हड़पने और गाली-गलौज करने का है आरोप….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.