ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

राष्ट्रपति के अपमान पर संसद में भारी घमासान….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऊपर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर संसद के अंदर गुरुवार को बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी पर सदन के अंदर बीजेपी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सांसद रमा देवा से सोनिया गांधी की बात हो रही थी, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आई डॉन्ट वान्ट टू टॉक टू यू (यानी मैं आपसे बात नहीं करना चाहती हूं।

उत्तराखंड को मिलने जा रहा एक और AIIMS,मरीजों को होंगे कई फायदे….

सूत्रों के मुताबिक, जब सोनिया गांधी बीजेपी नेता रमा देवी से बात कर रही थी उस वक्त उनके साथ बिट्टू और गौरव गोगोई थे। सोनिया गांधी उस समय रमा देवी से कह रही थीं कि मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है? तभी स्मृति इरानी आईं और कहा कि ‘ Maam May I help You’. स्मृति ने कहा कि मैंने आपका नाम लिया था। तब सोनिया ने कहा कि Dont talk to me . और तब दोनों तरफ के सांसद आ गए और नारेबाजी होने लगी। तब गौरव गोगोई, सुप्रिया सुले ने बीच-बचाव किया।

जौनपुर में आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

इधर, राष्ट्रपति वाले बयान पर हमला केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस हर तरह से आदिवासियों को नीचा दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम बीजेपी की तरफ से ये मांग करते हैं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र से माफी मांगे। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। वह देश को गुमराह कर रही है। जबकि अधीर रंजन चौधरी लगातार यह बोल रहे हैं कि माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

बैंडिट क्वीन फूलन देवी का अपहरण करने वाले छेदा सिंह की मौत….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.