ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

जबलपुर अग्निकांड में चार मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज….

भोपाल : 02 अगस्त (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में आठ लोगों की मृत्यु के मामले में अस्पताल के चार मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि चार मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, हत्या का प्रयास का केस संबंधित थाने में दर्ज किया गया है। अस्पताल (hospital) के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

मुस्लिम इंटर कॉलेज में हनुमान चालीसा पढ़ने पर काटा छात्रों का नाम….

उन्होंने बताया कि अग्निकांड के कारणों की जांच के लिए संभागायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। इनमें तीन मरीज सहित एक पुरूष तथा दो महिला स्टॉफ थी। इसके अलावा दो व्यक्ति एक मरीज को देखने आये थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर रखे जनरेटर में स्पार्किंग होने के कारण यह घटना घटी। आग लगने के कारण अस्पताल में नीचे तल में चल रही ओपीडी के व्यक्ति बाहर आ गये थे।

CM Yogi और रामगोपाल यादव की मुलाकात की सियासी अटकलों पर ब्रेक….

पहले तल पर स्थित आईसीसीयू वार्ड के व्यक्ति बाहर आ पाते, इसके पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शुरुआती जांच के मुताबिक अस्पताल में बाहर निकलने के लिए मात्र एक ही गेट था, जो पूरी तरह आग में घिर गया। ऐसे में अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा। पहली मंजिल से आग की शुरुआत होने के बाद आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

मदरसों में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव,बजेंगे आजादी के गीत….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.