ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

महिला सिपाही का आरोप-अचानक घर पहुंच दारोगा ने की छेड़छाड़….

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के रसूलपुर थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने दारोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक छेड़छाड़ का आरोपी दारोगा 2 साल पहले उसी थाने में तैनात था, जहां पर महिला आरक्षी तैनात है। आरोप है कि बुधवार की शाम को इरफान अहमद महिला आरक्षी के कमरे पर गया।

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 12 सिनेमाघरों में मुफ्त दिखाई जाएंगी फिल्में….

महिला आरक्षी उसे पहले से जानती थी, इसलिए उसने बैठने के लिए कुर्सी लगा दी। वहीं, महिला आरक्षी ने घटना की पूरी जानकारी रसूलपुर थाना प्रभारी कमलेश कुमार को दी। महिला आरक्षी की शिकायत के आधार पर थाना रसूलपुर में आरोपी दारोगा इरफान अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

राखी के त्योहार पर कम हुए सोने-चांदी के भाव, जानें 11 अगस्त के दाम