ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

एटा के लाल अमित कुमार शहीद, गर्भवती पत्नी को नहीं दी गई जानकारी….

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले का बेटा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बस हादसे में शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के कारण भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 7 जवानों की मौत हो गई थी। इस हादसे में आईटीबीपी के जवान अमित कुमार भी शहीद हो गए। उनके परिवार को आईटीबीपी मुख्यालय से फोन कर हादसे की सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक अमित कुमार की पत्नी गर्भवती हैं।

मां-बाप का कर्ज चुका रहे सरकारी स्कूलों के बच्चे! नहीं ले पाए ड्रेस… लोन में कटे यूनिफॉर्म के पैसे….

अमित कुमार के शहीद होने के बाद से पूरे गांव मातम छाया हुआ है.स्थानीय लोगों के अनुसार, पहलगाम बस हादसे में एटा के आईटीबीपी जवान अमित कुमार के शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली पूरे घर में कोहराम मच गया। अमित कुमार की पत्नी प्रीति गर्भवती हैं। परिजनों ने देर शाम तक प्रीति को हादसे की जानकारी नहीं दी है। मंगलवार को आईटीबीपी मुख्यालय ने फोन कर हादसे की सूचना दी गई। परिवार को बताया गया कि जिस बस में वह जा रहे थे, वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

4 IAS और 6 PCS के तबादले, जानें किसे मिला कौन सा चार्ज….

हादसे में अमित जख्मी हुए हैं, हालांकि यह नहीं बताया गया था कि उनकी मृत्यु हो गई है, जिसके चलते परिवार और गांव में इस तरह की कोई जानकारी नहीं थी. चार भाइयों में अमित सबसे छोटे थे। तीन भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पिता कुंवरपाल खेती से गुजारा करते थे. पिता और मां रामवती काफी वृद्ध हैं। शहीद अमित कुमार के शव को एटा कब पहुंचेगा अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं है।

17 लाख की चॉकलेट-टॉफी चोरी कर ले गए चोर, सबूत न मिले इसलिए ले गए CCTV डीवीआर….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.