ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मेरठ के इंजीनियरिंग स्टूडेंट का कमाल, बनाई ईको फ्रेंडली बिगेस्ट इलेक्ट्रॉनिक चॉपर बाइक….

मेरठ: तकनीक के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के युवा भी किसी से कम नहीं है. यह एक बार फिर साबित हो गया है। जिले के एक युवा ने एक ईको फ्रेंडली वर्ल्ड बिगेस्ट इलेक्ट्रॉनिक चॉपर बाइक बनाई है। इसके लिए उसने अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लेटर भी लिखा है। रोहित ने यह भी बताया कि गिनीज बुक ने उसके दावे पर हामी भरते हुए इस इनोवेशन को चेक करने की अनुमति दे दी है।

फार्मेसी संस्थान में 205 स्मार्टफोन बांटे गए….

जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम मेरठ आकर इस दावे को चेक करेगी। बात अगर बाइक की खासियत की करें तो यह बाइक 2 घंटे में फुल चार्ज होती है। रोहित को इस बाइक को बनाने में 45 दिन का समय लगा है। जिसके लिए उसने 2 साल तक पैसे जोड़े. महाबल भाई के अंदर सुरक्षा के लिए स्पेशल चाबी है साथी एंटी थेफ्ट लॉकिंग सिस्टम और अलार्म भी इस बाइक के अंदर लगाया गया है। इस बाइक को बनाने में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की लागत आई है।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए संचालक पॉलीमर नैनोकंपोजिट जरूरी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.