ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भारी भूस्खलन से गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे पर हाहाकार….

नौटियाल उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarakhand Landslide) जिले में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन (Landslide) के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Gangotri Yamunotri National Highway) बंद हो गए हैं। ये नेशनल हाईवे 18 घंटे बाद भी नहीं खुल पाए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने की जद्दोजहद जारी है, जो 12:30 बजे दिन में पूरी हो सकती है, लेकिन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालात ज्यादा खराब हैं।

मीट फैक्ट्री में अमोनिया लीकेज, 100 से ज्यादा लोग जहरीली गैस की चपेट में!

गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद होने से मार्ग में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय केदारनाथ बद्रीनाथ चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में यात्री दर्शन के लिए आ रहे हैं। गंगोत्री औऱ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। बच्चे-महिलाओं समेत तमाम पर्यटक कारों औऱ अन्य वाहनों में ही रहने को विवेश हैं। पर्यटकों का कहना है कि वो अपनी गाड़ियां भी छोड़कर नहीं जा सकते।

यूपी आवास विकास को बिल्डरों ने लगाई 19 अरब की चपत….