ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट, होंगी ये खासियत….

महाराजगंज: भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर गृह मंत्रालय के द्वारा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जो एयरपोर्ट की तर्ज पर 120 एकड़ कैंपस में आईसीपी लैंडपोर्ट बनने जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के बाद लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया है कि जनवरी में केंद्र गृहमंत्री अमित शाह इसके शिलान्यास के लिए आ सकते हैं। यह गौतम बुद्ध की जन्मस्थली और लोकप्रिय बौद्ध पर्यटन केन्द्र नेपाल के लुम्बिनी के बेहद करीब है। देश विदेश से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को सोनौली में अत्याधुनिक सुविधा का अहसास हो सके इसी मापदंड पर लैंडपोर्ट विकसित किया जा रहा ह। आईसीपी के निर्माण के बाद कस्टम, एसएसबी, पुलिस,इमिग्रेशन सहित सीमा पर तमाम खुफिया एजेंसियों के कार्यालय एक ही कैंपस में रहेंगे।

युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध विरासत पर करें गर्व- प्रो. निर्मला एस मौर्य….

लेकिन, सार्थक कदम नहीं निकल पाया, जिसके बाद वर्तमान जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्णय लेते हुए दूसरे स्थान पर आईसीपी बनवाने को लेकर जमीन अधिग्रहण का निर्णय लिया इसके लिए किसान भी तैयार हो गए। इसके बाद 51 हेक्टेयर जमीन करीब पौने दो सौ करोड़ से लैंडपोर्ट के लिए भूमि खरीदी गई है। इसका डीपीआर करीब 300 करोड़ का है। लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन दौरा भी करके के बाद अब आईसीपी के चहारदीवारी का निर्माण भी शुरू हो गया है। भारत नेपाल के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया में निर्माण हो रहे है।

लेबर मिनिस्ट्री ने Amazon India की ओर से अवैध छंटनी के मामले‌ में अमेज़न इंडिया को किया तलब….

लैंडपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग, नेपाल व भारत साइड पार्किंग/बस टर्मिनल, होटल, इंपेक्शन शेड कस्टम, आयात-निर्यात के लिए वेयरहाउस, रेलवे टर्मिनल में आयात-निर्यात के लिए भवन, ट्रक पार्किंग, तोरण, ट्रक टोल, वेट ब्रिज, पैसेंजर टोल, ट्रांसशिपमेंट एरिया, फायर स्टेशन, मेंटिनेंस शेड, कान्फिस्केशन शेड, डिसपेंसरी, रेस्ट हाउस फार ड्राइवर, फ्लैग, एसआरवाई ब्रिज, सेंट्रल गार्डन, पैसेंजर टर्मिनल पर एलिवेटेड वॉकवे, वॉटर बॉडी, हेलीपैड, एनिमल शेड, क्वारंटीन ब्लॉक, आइसोलेशन ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक यूज बिल्डिंग, वॉच टावर, पेट्रोल बंक आदि का निर्माण होगा। वहीं, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण से यहां पर रोजगार के साधन बढ़ेंगे साथ ही साथ यहां पर नेपाल से ट्रेड में भी बढ़ावा मिलेगा। बॉर्डर से आने वाले विदेशी यात्री विकास देख सकेंगे और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि चमकेगी।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा कान‌ खुला है और सब कुछ सुन रहा हूँ….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.