ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चाचा-भतीजे पर बोला हमला….

झांसी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में डिप्टी सीएम ने हाल ही में ग्राम चौपाल की शुरुआत की थी। केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद सदस्य के लिए इलाहबाद झांसी शिक्षक चुनाव 2023 के चलते एक सम्मेलन में झांसी पहुंचे। अभी तो विकास की पूरी पिक्चर आना बाकी है। शिक्षक चुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव, उसके बाद देश को दिशा देने वाली पुनः मोदी की सरकार बनाने का आपके सामने अवसर होगा।

सपा प्रवक्ता ने अधिकारियों और बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप…..

उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में पूरा देश खड़ा हो रहा है। भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते समर्थन से सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। जनता सब समझती है कि उनको किसने लूटा है। किसके शासन में गुंडागर्दी और दंगे होते थे। किसने भ्रष्टाचार किया और कौन विकास कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सही फैसला तो राजनीति दलों के बारे में जनता की अदालत में होता है। ये 2014 के लोकसभा चुनाव में भी एक थे और 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी थे। वहीं, 2019 में ये अलग हो गए और 2022 में एक हो गए। ये लोग अपने परिवार को ही बचा लें, वही बहुत है।

बांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर उड़ेगा गुलाल…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.