ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

राहुल गाँधी को सच बोलने की मिल रही है सज़ा, कांग्रेस ने लगाया यह बड़ा आरोप…..

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में दो साल की सजा मिलने के साथ ही लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया है। राहुल गांधी के राजनीतिक कैरियर के लिए ये एक बड़ा झटका है। राहुल गांधी वायनाड से सांसद रहे हैं और अब उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है और जोर देकर कहा है कि राहुल गांधी को सच बोलने की और जनता के हक की लड़ाई लड़ने की सजा मिली है। राहुल गांधी ने लोगों के हक की आवाज उठाई जिसका परिणाम वे भुगत रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल जी को डिसक्वालीफाई करने के लिए यह सारे प्रयास किए गए हैं। सच बोलने और लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार जनता के हक के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद करने के लिए ही राहुल जी की संसद से सदस्यता रद्द की गई है।

राहुल गाँधी को सजा मिलने की बात पर भड़कीं प्रियंका गाँधी, कह दी यह बड़ी बात…..

वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी निर्भीक होकर बोल रहे हैं, उन्होंने समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोला है और वो इसी का परिणाम भुगत रहे हैं। वो तो तथ्य पर बात करते हैं, फिर चाहे नोटबंदी पर हो, चीन का मुद्दा हो या जीएसटी का, उन्होंने लगातार सवाल उठाए हैं और इसी वजह से सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए ये सब कर रही है। राहुल विदेश जाते हैं, वहां कुछ बोलते हैं तो उनपर आरोप लगाया जाता है। सदन में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है।

फ्रांस में नहीं थम रहा पेंशन को लेकर बवाल, जगह-जगह हो रही आगजनी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.