ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों के गायब होने के राज़ से उठ गया पर्दा, जानें कहाँ छुपे हैं दोनों….

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड को एक महीने हो चुके हैं और अब तक पुलिस माफिया अतीक अहमद की पत्नी और उसके बेटे असद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं उमेश पाल की मां को योगी सरकार पर पूरा भरोसा है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा। माफिया अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों के गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों के गायब होने के राज़ से पर्दा उठाते हुए धूमन गंज पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है।

राहुल गाँधी को सच बोलने की मिल रही है सज़ा, कांग्रेस ने लगाया यह बड़ा आरोप…..

कोर्ट में दी गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया है कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे गायब नहीं हुए हैं वे राजरूपपुर के बाल गृह में रखे गए हैं। इस मामले में अतीक के वकील ने दोनों बेटों की सुपर्दगी की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में अर्जी दाखिल करने को कहा है। पुलिस ने बताया कि अतीक के दोनों बेटे राजरूपपुर के बाल गृह में मौजूद हैं। बालगृह के अंदर पुलिस का पहरा रहता है और इसी वजह से सुरक्षा को मद्देनजर किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 27 मार्च को करेगी।

राहुल गाँधी को सजा मिलने की बात पर भड़कीं प्रियंका गाँधी, कह दी यह बड़ी बात…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.