ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

उत्तर प्रदेश में मदिरा का सेवन करने वालों को बड़ा झटका, जानिए फिर कितना बढ़ा शराब का दाम..?

उत्तर प्रदेश। मदिरा के शौकीनों के लिए दुख भरी खबर है। यूपी में ए अप्रैल 2023 से अंग्रेजी और देसी शराब व बीयर के दाम बढ़ गए हैं। शराब के दामों में आज से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। जानकारी के मुताबिक यूपी में नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस फीस में 10 फ़ीसदी की वृद्धि के बाद सभी ब्रांड्स के अंग्रेजी, देसी और बीयर के दाम बढ़ गए हैं। देसी शराब के पव्वे की कीमतों में 5 रुपये तक वृद्धि की गई है जबकि, अंग्रेजी शराब के पॉपुलर ब्रांड पर 10 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही बीयर के दाम भी 5 रुपये से लेकर 7 रुपये तक बढ़ गए हैं। दरअसल, शराब के दाम बढ़ने की वजह ये है कि इस बार आबकारी विभाग ने राजस्व का लक्ष्य 45 हजार करोड़ रखा है।

ज़िद पर अड़े केजरीवाल, कहा देश की जनता को है प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता जानने का पूरा अधिकार….

जनवरी में नई आबकारी नीति को यूपी कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत शराब विक्रेताओं को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर के दामों में 10 प्रतिशत अधिक बिक्री करनी होगी। इसके साथ ही मॉडल शॉप पर शराब की कीमतें दो लाख रुपये से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये निर्धारित की गई हैं। यूपी में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय पुराना ही रहेगा लेकिन विशेष मौकों पर सरकार की अनुमति मिले तो दुकानें देर रात तक खुल सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले होटल और क्लब्स में भी शराब के लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी की गई है।

अप्रैल व मई में उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD का आदेश है कि सावधान रहें लोग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.