हीट वेव का बढ़ता कहर, देश के कई शहरों में 42 डिग्री पहुंचा पारा, c हुआ जारी…..
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा था कि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है और इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था। शुक्रवार को देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलती रही। मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में, उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान की भविष्यवाणी की थी। इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की उम्मीद जताई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) और बिहार में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सोमवार (17 अप्रैल), उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। मध्य और उत्तर भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
फरारी के दौरान कहाँ-कहाँ छिपा असद.? अतीक के काफ़िले पर फायरिंग का बनाया था प्लान…..
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक है।यदि अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में कम से कम 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री और सामान्य से कम से कम 45 डिग्री हो तो हीट वेव घोषित किया जाता है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शनिवार को राज्य के 12 मंडलों में गंभीर लू की स्थिति और 115 मंडलों में लू चलने का अनुमान जताया है। हयातनगर में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद सरूरनगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अप्रैल में इस दिन खुलने वाले हैं केदारनाथ धाम के कपाट, जानिए बाबा के भक्त कब कर पाएँगे दर्शन..?
आसिफाबाद में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद महबूबाबाद में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ प्रचंड गर्मी जारी रहेगी। हैदराबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत आने वाले जिलों में आदिलाबाद, आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, मनचेरियल, सिरसिला, करीमनगर, भूपालपल्ली, मुलुगु, वारंगल, जंगांव, यादाद्री, महबूबाबाद, नालगोंडा, नागरकुरोनोल, वानापर्थी, गडवाल, नारायणपेट, सूर्यापेट, हनमकोंडा, खम्मम, भद्राद्री और मेडचल।
बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा, “15 से 18 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में, 15 से 16 अप्रैल के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में, 15 से 18 अप्रैल के दौरान बिहार में लू की स्थिति होने की संभावना है।”
फिर रोया माफिया डॉन अतीक अहमद, कहा-‘मेरी गलती थी, असद की नहीं’, जानें और क्या-क्या बोला…..