ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

कर्नाटक कांग्रेस में CM पद के लिए खींचतान शुरू, डीके शिवकुमार और उनके भाई ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा..?

कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है और बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। खबर लिखे जाने तक 224 सीटों में से कांग्रेस 135 सीटों पर आगे है और बीजेपी 64 पर ही सिमट कर रह गई है। वहीं जेडीएस के पास 21 सीट और अन्य के पास 4 सीट हैं। ऐसे में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष इस जीत के नायक बनकर उभरे हैं और उनके समर्थकों की मांग है कि अगला मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को ही बनाया जाए।

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद क्या बोले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे..?

कर्नाटक में हुई जीत पर डीके शिवकुमार ने कहा कि ये अखंड कर्नाटक की जीत है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये पार्टी तय करेगी। इसके अलावा कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और विक्ट्री साइन दिखाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी का झंडा भी लहराया।

जीत पर डीके शिवकुमार ने कहा, ‘मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।’ कर्नाटक में सीएम पद के लिए खींचतान शुरू हो गई है। इस बीच डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश का बयान सामने आया है। डीके सुरेश ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा भाई सीएम बने।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर रॉबर्ट का बड़ा बयान, जानें क्या कहा..?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.