ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हंगामा, मुस्लिम युवकों ने जबरन हरी चादर चढ़ाने की कोशिश की, डिप्टी CM ने दिया ये आदेश…..

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में बड़ा हंगामा हुआ है। यहां कुछ मुस्लिम युवकों ने हरी चादर चढ़ाने की कोशिश की है। इस मामले में ब्राह्मण महासभा ने जांच की मांग की है, जिसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इन युवकों ने मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश की है। 13 मई की रात करीब 10 बजे त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह बंद होने के बाद बड़ी संख्या में लोग जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसे मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने किसी तरह रोका।

कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंचे डीके; सीएम पद को लेकर सिद्दारमैया और शिवकुमार गुट ने दी ये दलीलें…..

इस मामले में कार्रवाई को लेकर मंदिर प्रशासन ने पुलिस और राज्य सरकार से मांग की थी। SIT न केवल इस साल की घटना की जांच करेगी, बल्कि पिछले साल की घटना की भी जांच करेगी। बीते साल भी मई के महीने में इसी तरह की कोशिश की गई थी, जब एक विशेष समुदाय की भीड़ मुख्य प्रवेश द्वार के माध्यम से कथित तौर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गई थी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ जमा होने की 13 मई की कथित घटना पर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

किसे मिलेगी कमान..? असमंजस में हाईकमान, CM को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार

फडणवीस ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक SIT के गठन का आदेश दिया है। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘अभी त्र्यंबकेश्वर ही नहीं, भीमाशंकर की चोटी पर भी किसी को चढ़ाया जाएगा। आपको समझ में आता है कि किसकी लापरवाही है। हमारे मुंह से क्यों सुनना है। मैंने तो पहले ही बोला था, तब लोगों ने कहा कि यह क्या बोल रहा है आव्हाड? आप समझिए कि हम पागल नहीं हैं। यह तो सिर्फ 2 जिलों में हुआ है। जीतने की गुंजाइश ही नहीं है ना, एक ही तो रास्ता है जीतने का, वो है दंगे।’

Parineeti Chopra ने सगाई के बाद शेयर की पहली पोस्ट, लंबा नोट लिखकर फैंस को किया इमोशनल…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.